JAMSHEDPUR : तौकीर उर्फ़ गोरा हत्याकांड : दो नामजद आरोपी ने किया आत्मसमर्पण, पुलिस ने बरामद किया हथियार, पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Mon, 24 Nov 2025 10:51 AM (IST)


 

जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में हुए तौकीर उर्फ़ गोरा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में नामजद दो आरोपी— शादाब खान और शुभम— ने रविवार सुबह खुद थाने पहुँचकर आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने उनके पास से एक पिस्तौल भी बरामद की है। फिलहाल पुलिस आरोपी दोनों युवकों से गहन पूछताछ कर रही है और घटना में इस्तेमाल हथियार व अन्य संभावित सहयोगियों की जानकारी जुटाई जा रही है।


पुरानी रंजिश से जन्मी वारदात.....

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी शादाब खान ने प्रारंभिक पूछताछ में स्वीकार किया है कि मृतक तौकीर उर्फ़ गोरा उसे लंबे समय से धमकाता था। शादाब ने दावा किया कि गोरा कई बार पिस्तौल दिखाकर उसे डराता-धमकाता था और एक-दो बार हवाई फायरिंग भी कर चुका था। शादाब का कहना है कि उसने इस संबंध में पहले भी पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन गोरा का दबदबा और आपराधिक इतिहास उसे लगातार परेशान करता रहा।.पुलिस का मानना है कि इन्हीं पुरानी दुश्मनियों और तनावपूर्ण संबंधों ने इस वारदात को जन्म दिया।

पुलिस की तेज़ कार्रवाई, आरोपियों ने दबाव में किया सरेंडर.....

घटना के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश में इलाके में लगातार छापेमारी अभियान चलाया। बढ़ते दबाव को देखते हुए दोनों युवक रविवार को थाने पहुँचे और आत्मसमर्पण कर दिया।.बरामद पिस्तौल को फ़ोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि हत्या में इसी हथियार का इस्तेमाल हुआ था या नहीं।

घटना के क्रम और साजिश की हो रही जांच.....

सूत्रों के मुताबिक पुलिस अब पूरी वारदात की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है—

हत्या की साजिश किसने रची?

घटना के समय कौन-कौन मौजूद था?

क्या किसी अन्य ने आरोपियों की मदद की?

कदमा थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहराई से पूछताछ की जा सके।


कानूनी कार्रवाई होगी तेज़....

पुलिस का कहना है कि पुराने विवाद में हुई इस हत्या की अब पूरी तरह कानूनी जांच की जाएगी और उपलब्ध तकनीकी सबूतों व गवाहियों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.