Publish Date: Sat, 20 Sep 2025 11:06 AM (IST)
जमशेदपुर : शहर में दुर्गा पूजा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। भव्य पंडाल, रंग-बिरंगी रोशनियाँ और भीड़भाड़ वाले बाजारों के बीच जिला पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर विशेष योजना तैयार की है। इस बार जमशेदपुर में दुर्गा पूजा पर सुरक्षा चाक-चौबंद रहेगी। पुलिस ने खासतौर पर महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रणनीति बनाई है। प्रत्येक प्रमुख पूजा पंडाल के आसपास सिविल ड्रेस में महिला पुलिस जवानों को तैनात किया जाएगा। उनका मुख्य उद्देश्य भीड़ में छेड़खानी, बदसलूकी और असामाजिक तत्वों की हरकतों पर नजर रखना होगा।
शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों में टैगो जवान हाई स्पीड मोटरसाइकिल पर गश्त करते नजर आएंगे। इससे पुलिस त्वरित कार्रवाई कर सकेगी और किसी भी अप्रिय स्थिति पर तुरंत नियंत्रण पाया जा सकेगा भीड़-भाड़ वाले पंडालों, चौराहों और बाजारों में महिला सुरक्षा बल की सक्रिय तैनाती की जाएगी। महिला पुलिसकर्मियों को खास तौर पर महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है।
सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने कहा कि इस बार सुरक्षा व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे, क्विक रिस्पॉन्स टीम और पेट्रोलिंग पार्टी को लगातार सक्रिय रखा जाएगा। साथ ही यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस भी पूरी तरह तैनात रहेगी. सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि दुर्गा पूजा पर लाखों की भीड़ उमड़ती है, ऐसे में सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा, "हर थाना क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी और किसी भी तरह की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.