JAMSHEDPUR : साकची के शालनी मार्केट में चाकूबाजी, तीन घायल.... नशे के कारोबार के आरोप भी उठे...पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Mon, 29 Jun 2026 13:42 PM (IST)


 

जमशेदपुर : शहर के व्यस्ततम इलाकों में शुमार साकची स्थित शालनी मार्केट में सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मामूली विवाद ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया। चाकूबाजी की इस घटना में तीन लोग घायल हो गए, जिससे पूरे बाजार क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना की शुरुआत गुड्डू नामक व्यक्ति की पान दुकान से हुई। बताया जाता है कि किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो कुछ ही देर में मारपीट और फिर चाकूबाजी में बदल गया. घायलों में तेजू, जो पार्किंग का कार्य करता है, तथा डैनी, जो फल व्यवसायी बताया जा रहा है, शामिल हैं। वहीं तीसरा घायल एक युवक है, जिसकी पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित पान दुकान की आड़ में नशे का सामान बेचा जाता है। हालांकि, इस आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है, ताकि विवाद के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

नोट : यह खबर प्रारंभिक सूचना और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर तैयार की गई है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद तथ्यों में बदलाव संभव है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.