Publish Date: Tue, 07 Jul 2026 10:12 AM (IST)
जमशेदपुर : शहर में बढ़ते अपराध, करनी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. एहतेशाम वकारिब ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। एसएसपी ने ट्रैफिक शाखा में लंबे समय से पदस्थापित 43 पुलिस पदाधिकारियों का व्यापक स्तर पर तबादला करते हुए उन्हें जिले के विभिन्न थानों, क्राइम कंट्रोल रूम (सीसीआर) तथा पुलिस केंद्र में पदस्थापित किया है। इसके साथ ही सभी ट्रैफिक थानों से पांच-पांच सिपाहियों को भी विभिन्न थानों में प्रतिनियुक्त किया गया है।
अपराध नियंत्रण को लेकर लिया गया निर्णय.....
पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, शहर में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं तथा विभिन्न थानों में पुलिस बल की कमी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। हाल के दिनों में हिमांशु सिंह हत्याकांड समेत कई गंभीर वारदातों के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठे थे। इसके बाद अपराध नियंत्रण के लिए थानों में अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध कराने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
थानों की पेट्रोलिंग होगी और मजबूत......
बताया जा रहा है कि कई पुलिस पदाधिकारी वर्षों से ट्रैफिक शाखा में कार्यरत थे। अब उन्हें कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण को मजबूत करने के लिए विभिन्न थानों में भेजा गया है। इससे रात्रि गश्ती, अपराधियों की धरपकड़ और त्वरित कार्रवाई में सहायता मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि शहर में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के मद्देनज़र पुलिस के सामने अपराध पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखना अब भी बड़ी चुनौती बनी हुई है।
ट्रैफिक विभाग में मचा हड़कंप......
एसएसपी के इस बड़े पैमाने पर हुए तबादले के आदेश के बाद ट्रैफिक विभाग में हड़कंप की स्थिति है। सभी स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
स्थानांतरित प्रमुख पुलिस पदाधिकारी
पुअनि कामाख्या पासवान – यातायात थाना साकची से टेल्को थाना।
पुअनि रमेश कुमार पांडेय – यातायात थाना साकची से कागलपुर थाना।
पुअनि अरविंद राय – यातायात थाना बिष्टुपुर से घाटशिला थाना।
पुअनि चेंगो राम पिंगुआ – यातायात थाना जुगसलाई से सुंदरनगर थाना।
पुअनि बाबूराम सिंह – यातायात थाना जुगसलाई से पुलिस केंद्र, गोलमुरी।
इसके अलावा सहायक अवर निरीक्षक (सअनि) स्तर के 38 पुलिस पदाधिकारियों का भी स्थानांतरण कर उन्हें साकची, बिष्टुपुर, गोलमुरी, आजादनगर, गोविंदपुर, पटमदा, पोटका, मुसाबनी, डुमरिया, कमलपुर, गुड़ाबांदा, श्यामसुंदरपुर, गालूडीह, कोवाली, घाटशिला, बर्मामाइंस तथा सीसीआर सहित विभिन्न इकाइयों में पदस्थापित किया गया है।
पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस प्रशासनिक फेरबदल से थानों में पुलिस बल की उपलब्धता बढ़ेगी और अपराध नियंत्रण की दिशा में पुलिस को मजबूती मिलेगी। हालांकि अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान और सघन पुलिसिंग की आवश्यकता बनी रहेगी।
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.