Publish Date: Sun, 19 Jul 2026 11:16 AM (IST)
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक (नगर) एवं पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) की उपस्थिति में जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी), अंचल निरीक्षकों (सीआई) तथा थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, अपराध नियंत्रण, महिलाओं की सुरक्षा, साइबर अपराध की रोकथाम तथा सामुदायिक पुलिसिंग को सशक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए।
सरकारी मोबाइल हर समय चालू रखने का निर्देश......
एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि उन्हें आवंटित सरकारी मोबाइल फोन किसी भी परिस्थिति में बंद नहीं रहना चाहिए, ताकि आम नागरिक किसी भी समय सूचना या शिकायत दर्ज करा सकें। साथ ही सभी सरकारी मोबाइल नंबरों का थाना क्षेत्र के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि पुलिस की उपलब्धता और जवाबदेही आम जनता के प्रति बनी रहनी चाहिए।
सात दिनों में पूरा करें पासपोर्ट व चरित्र सत्यापन....
बैठक में पासपोर्ट एवं चरित्र सत्यापन की प्रक्रिया सात दिनों के भीतर पूरी कर संबंधित पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया। एसएसपी ने कहा कि किसी भी आवेदन को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाए और समयबद्ध तरीके से उसका निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
सक्रिय अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश......
अपराध नियंत्रण को लेकर एसएसपी ने सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध सीसीए, सर्विलांस, डोजियर और थाना हाजिरी जैसी कानूनी कार्रवाई का प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया। वहीं गुंडा एवं दागी पंजी में दर्ज अपराधियों की नियमित थाना हाजिरी सुनिश्चित करने तथा उन्हें भविष्य में अपराध से दूर रहने की सख्त चेतावनी देने को कहा गया।
महिला अपराध व पॉक्सो मामलों की जांच 60 दिनों में पूरी करें.......
महिलाओं के विरुद्ध अपराध, दुष्कर्म तथा पॉक्सो अधिनियम से जुड़े मामलों की जांच 60 दिनों के भीतर पूरी कर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल करने तथा सभी आवश्यक प्रविष्टियां समय पर करने का निर्देश दिया गया।
जुआ, ड्रग्स और अवैध कारोबार पर जीरो टॉलरेंस.....
एसएसपी ने स्पष्ट किया कि किसी भी थाना क्षेत्र में अवैध जुआ, लॉटरी, मादक पदार्थों का कारोबार अथवा अवैध बालू खनन पाए जाने पर संबंधित थाना प्रभारी की जवाबदेही तय की जाएगी। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार चले अभियान......
बैठक में अवैध हथियारों एवं प्रतिबंधित चाकुओं के खिलाफ लगातार अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। साथ ही पीसीआर, टैंगो एवं माइक वाहनों की नियमित गश्त सुनिश्चित करने तथा बैंक, एटीएम, पेट्रोल पंप, ज्वेलरी दुकानों एवं अन्य संवेदनशील प्रतिष्ठानों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया।
महिला सुरक्षा और पिंक पेट्रोलिंग पर जोर......
महिला थाना प्रभारियों को पिंक पेट्रोलिंग के साथ स्वयं भी नियमित गश्त करने, महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाने तथा स्कूल, कॉलेज और पार्कों के आसपास छेड़खानी एवं चेन स्नैचिंग रोकने के लिए विशेष अभियान संचालित करने का निर्देश दिया गया।
ट्रैफिक व्यवस्था में जागरूकता पर दें जोर......
यातायात थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि ट्रैफिक व्यवस्था के नाम पर आम लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। इसके बजाय लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाए तथा ब्लैक फिल्म, मॉडिफाइड साइलेंसर और ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाए।
हर सप्ताह साइबर जागरूकता और कम्युनिटी पुलिसिंग.......
साइबर थाना एवं साइबर डीएसपी को प्रत्येक सप्ताह स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया। वहीं सभी थाना प्रभारियों को कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत प्रत्येक सप्ताह गांवों, स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर आउटरीच कार्यक्रम आयोजित कर पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास तथा संवाद को मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए।
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.