Publish Date: Fri, 28 Nov 2025 11:19 AM (IST)
जमशेदपुर : एसएसपी पीयूष पांडे की अध्यक्षता में और पुलिस अधीक्षक नगर की मौजूदगी में शहरी क्षेत्र के सभी डीएसपी और थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में बढ़ते अपराध नियंत्रण को लेकर तीन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए।
बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश.......
मादक पदार्थों की तस्करी पर पूर्ण रोक लगाते हुए ड्रग्स पैडलर्स के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाएगा।
अवैध हथियार की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाते हुए व्यापक कार्रवाई की जाएगी।
लंबे समय से लंबित मुकदमों का शीघ्र निष्पादन प्राथमिकता पर किया जाएगा।
इन बिंदुओं पर सभी थाना प्रभारियों की कार्रवाई की निरंतर समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही वारंट, कुर्की का फौरन निष्पादन, पासपोर्ट व चरित्र सत्यापन, फरार आरोपियों पर कार्रवाई, तथा सिटीजन पोर्टल की प्रगति को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए गए। गौरतलब है कि जमशेदपुर में इन दिनों अवैध कारोबार चरम पर है।
आर्म्स व ड्रग्स पेडलर शहर में अवैध पदार्थों की सप्लाई कर रहे हैं। इससे शहर में अपराध का ग्राफ तेजी से ऊपर उठता जा रहा है। अब पुलिस ने इस पर शिकंजा कसने का बीड़ा उठाया है।
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.