Publish Date: Tue, 20 Oct 2026 10:40 AM (IST)
जमशेदपुर : दुर्गा पूजा के दौरान शहर में शांति, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़, पुलिस बल की तैनाती, यातायात प्रबंधन और विधि-व्यवस्था से संबंधित इंतजामों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए दुर्गा पूजा के दौरान विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ के बेहतर प्रबंधन और पूजा पंडालों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया, ताकि दर्शन के लिए आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
जिला पुलिस की ओर से शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, संवेदनशील इलाकों और पूजा पंडालों के आसपास निगरानी बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को मुस्तैद रहने का निर्देश दिया गया है. एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब के नेतृत्व में जिला पुलिस दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था की लगातार निगरानी कर रही है। पुलिस का उद्देश्य है कि श्रद्धालु शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में मां दुर्गा के दर्शन कर सकें और पूरे शहर में आपसी सौहार्द बना रहे।
बागबेड़ा में ज्वेलरी दुकान की पिछली दीवार तोड़कर पांच लाख की चोरी का दावा.... दो किलो से अधिक चांदी के आभूषण ले उड़े चोर, सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए
20 Oct 2026
JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर
03 Oct 2026
निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार
16 Sep 2026
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.