JAMSHEDPUR : एसएसपी ने सीतारामडेरा व सिदगोड़ा थाना का किया औचक निरीक्षण, अपराध नियंत्रण को लेकर दिए कड़े निर्देश


Publish Date: Fri, 24 Jul 2026 11:22 AM (IST)


 

जमशेदपुर। शहर में अपराध नियंत्रण और पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से दिनांक 23 जुलाई 2026 की देर रात वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने सीतारामडेरा एवं सिदगोड़ा थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों थानों के थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के क्रम में एसएसपी ने थाना परिसर, अभिलेखों, रात्रि गश्ती व्यवस्था एवं पुलिस की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने रात्रि के समय टैंगो मोबाइल, पीसीआर एवं थाना गश्ती दल को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर अड्डेबाजी करने वाले स्थानों तथा संदिग्ध एवं असामाजिक तत्वों के जमावड़े वाले संभावित इलाकों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया. इसके अलावा थाना क्षेत्र में अवैध जुआ, लॉटरी, मादक पदार्थ (ड्रग्स) के कारोबार तथा अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त एवं निरंतर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.