Publish Date: Mon, 10 Mar 2025 09:27 AM (IST)
जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन मे 9 मार्च की संध्या विश्व हिन्दू परिषद जमशेदपुर महानगर की बैठक मे रामोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया, जो हिंदू नववर्ष 30 मार्च से शुरू होकर 12 अप्रैल हनुमान जन्मोत्सव तक शहर के विभिन्न मंदिरो, अखाड़ों और धार्मिक स्थलों मे हिंदू समाज के बीच मनाया जायेगा।
जहां चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से शुरू होने वाली पवित्र माह मे प्रभू श्रीराम के गौरवमय आदर्श जीवनी को सनातन समाज के बीच पुनः जीवंत किया जायेगा, जिससे सनातन समाज की प्रभू श्रीराम के प्रति भक्ति और आस्था और मजबूत बन सके ताकि हिंदू समाज मे समरसता और एकता का भाव आये जिससे भारत राष्ट्र का सनातन समाज एकजुट और मजबूत हो सके, जिस तरह अयोध्या मे बने भव्य श्रीराम मंदिर ने भारत के हिंदूओं को एकजुट कर दिया ये शक्ति का संचय सदा बनी रहे इसके लिए विहिप बजरंगदल पूरे भारतवर्ष में श्रीरामोत्सव और हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम संपन्न करेगी।
जिला बैठक मे विहिप झारखंड प्रांत से मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र, गौ संवर्धन परिषद अध्यक्ष सुजीत साहू, उपाध्यक्ष अवतार सिंह परमार जी, प्रचार प्रसार टोली सदस्य हरेराम ओझा, दीपक शर्मा , विभाग से मंत्री अरूण सिंह, संगठन मंत्री मिथिलेश महतो , जिला के अध्यक्ष अजय गुप्ता, मंत्री चंद्रिका भगत, सहमंत्री उत्तम कुमार दास, सहमंत्री भोला लोहार, उपाध्यक्ष गोपीराव, उपाध्यक्ष सविता सिंह, प्रचार प्रसार प्रमुख प्रदीप सिंह ,सह प्रमुख समरेश मिश्रा, बजरंगदल संयोजक चंदन दास, सह-संयोजक दीपक बजरंगी, दुर्गावाहिनी सहसंयोजिका मनुश्री, धर्मप्रसार प्रमुख विवेक सिंह, सत्संग प्रमुख रविंद्र पांडेय, सह प्रमुख विशाल मिश्रा जी के अलावा सभी 13 नगरों के सैकडों कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.