Publish Date: Sat, 30 Aug 2025 13:45 PM (IST)
जमशेदपुर। शनिवार की दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक कथित समाजसेवी नेता चंदन यादव को पुलिस ने नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया। सिदगोड़ा और जुगसलाई थाना की संयुक्त टीम ने चंदन यादव को उसके ठिकाने से हिरासत में लेकर थाना ले गई। इस दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई, जो इस घटना को लेकर स्तब्ध थी. सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने गुप्त सूचना मिली थी. इसी सूचना के आधार पर दोनों थाना की पुलिस ने एक साथ छापेमारी कर उन्हें हिरासत में ले लिया। छापेमारी की यह कार्रवाई गोपनीय तरीके से की गई, जिससे किसी भी तरह की अवांछनीय स्थिति से बचा जा सके।
सिदगोड़ा थाना में फिलहाल उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। हालांकि, जब मीडिया ने थाना प्रभारी से चंदन यादव की गिरफ्तारी और उससे जुड़े मामले की पुष्टि करनी चाही, तो उन्होंने इस पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया. थाना प्रभारी ने कहा कि जांच जारी है और उचित समय पर जानकारी साझा की जाएगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि चंदन यादव खुद को एक समाजसेवी और राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में प्रस्तुत करते थे, लेकिन उनके ऊपर पहले से भी कई तरह के आरोप लगते रहे हैं। कई बार वे विवादित मामलों में भी नजर आए हैं, हालांकि अभी तक किसी मामले में उन्हें स्पष्ट रूप से दोषी नहीं ठहराया गया था. इस कार्रवाई के बाद शहर में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ लोग इसे एक बड़ी पुलिस कार्रवाई मान रहे हैं, अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पुलिस की जांच में क्या सामने आता है।
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.