Publish Date: Thu, 11 Dec 2025 10:01 AM (IST)
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत बाराद्वारी निवासी अमित सोलंकी के घर 14 लाख के गहनों को चोरी का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में दंपति समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी भालूबासा हरिजन बस्ती निवासी आलोक मुखी, आलोक की बहन आदित्यपुर सालडीह बस्ती निवासी ज्योति मुखी, जीजा धीरज कुमार तांती और चोरी के गहने खरीदने वाले आभूषण कारोबारी सुनील कुमार प्रसाद शामिल है।
बुधवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 7 दिसंबर को अमित के घर चोरी की घटना हुई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की और आरोपी की पहचान करते हुए आलोक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आलोक ने बताया कि उसने चोरी के गहनों को अपनी बहन और जीजा को दिया है। इसके बाद पुलिस ने ज्योति और धीरज को भी हिरासत में लिया। ज्योति के पास से कुछ गहने बरामद किए गए जबकि कुछ गहने आदित्यपुर के आभूषण कारोबारी सुनील को बेचे गए थे। सुनील के पास से पुलिस ने बाकी के आभूषण बरामद कर लिए।
ज्योति ने सुनील को तीन लाख के जेवर 70 हजार रुपए में बेचे थे जिसे पुलिस ने बरामद किया। इसके अलावा 70 हजार नकद और चोरी के सारे गहने बरामद कर लिए गए है। फिलहाल आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.