JAMSHEDPUR : सिदगोड़ा पुलिस ने चेन छिनतई मामले में चार को किया गिरफ्तार, सोने के चेन का गला हुआ हिस्सा और अन्य सामान बरामद


Publish Date: Thu, 29 May 2025 10:38 AM (IST)


 

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा पुलिस ने चेन छिनतई के एक मामले का सफल उद्भेदन करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में मानगो टीचर्स कॉलोनी के शंकर महतो उर्फ सूरज (21), आजादनगर ओल्ड पुरुलिया रोड के विशाल सिंह उर्फ नाडू (19), मानगो गुरुद्वारा रोड के मोहित वर्मन (21), और मानगो के विशाल कुमार सोनी (31) शामिल हैं. मोहित वर्मन, शंकर महतो और विशाल सिंह का पहले भी अपराधिक रिकॉर्ड रहा है. अभियुक्तों के कब्जे से झपटमारी कर लूटा गया सोने के चेन का गला हुआ हिस्सा, एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन, एक पासबुक और एटीएम कार्ड बरामद किया गया।


पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय 1 के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर लगातार जांच की. इसके बाद चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. बुधवार को सिटी एसपी ने इस सफलता की जानकारी संवाददाता सम्मेलन में दी. उन्होंने बताया कि अपराध रोकने और अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.