JAMSHEDPUR : सीतारामडेरा के छायानगर में रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार पर चापड़ से हमला..... हाथ में गंभीर चोट, एक आरोपी को लोगों ने पकड़कर पीटा... वारदात का कनेक्शन एक साल पहले हुई राहुल भुइयां हत्याकांड से जोड़कर जांच में जुटी पुलिस


Publish Date: Tue, 21 Jul 2026 11:01 AM (IST)


 

जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर में सोमवार देर शाम रंगदारी नहीं देने पर चापड़ से लैस युवकों ने एक दुकानदार पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दुकानदार बिचुन के हाथ में गंभीर चोट आई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल दुकानदार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर शाम कुछ युवक दुकानदार बिनुन की दुकान पर पहुंचे और उससे रंगदारी की मांग करने लगे। दुकानदार द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने चापड़ से हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ में गंभीर चोट लग गई।

एक आरोपी को लोगों ने पकड़कर पीटा......

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। भीड़ बढ़ती देख अन्य हमलावर मौके से फरार हो गए, जबकि स्थानीय लोगों ने नंदू लोहार नामक एक युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसी दौरान नंदू के परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जिससे कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

पुलिस ने हिरासत में लेकर कराया मामला शांत......

सूचना मिलने पर सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों के चंगुल से नंदू को छुड़ाकर अपनी हिरासत में लिया। इस दौरान उसके परिजनों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए नंदू को थाना ले गई. नंदू की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में महिलाएं सीतारामडेरा थाना पहुंच गईं और विरोध प्रदर्शन करने लगीं। हालांकि पुलिस ने समझाइश देकर सभी को शांत कराया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस......

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमला रंगदारी को लेकर किया गया। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि वारदात में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।

एक साल पहले हुए राहुल भुइयां हत्याकांड से जुड़ रहा मामला......

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि सोमवार रात हुई इस वारदात का संबंध 29 अगस्त 2025 को छायानगर में हुई राहुल भुइयां की हत्या से हो सकता है। उस समय चोरी के संदेह में राहुल भुइयां की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस इस एंगल से भी पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

क्या बोले सिटी एसपी......

> "छायानगर में दुकानदार बिनुन पर हुआ हमला प्रथम दृष्टया आपसी विवाद और पुराने मामले से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। एक आरोपी नंदू को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। महिलाओं द्वारा गिरफ्तारी का विरोध किया गया था, लेकिन स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।"
— ललित मीणा, सिटी एसपी, जमशेदपुर

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.