Publish Date: Sat, 12 Jul 2025 08:12 AM (IST)
जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कीताडीह इलाके में शुक्रवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब साईं कॉम्प्लेक्स के समीप गोली चालन की घटना घटी। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, गोली चलने की आवाज सुनकर इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। घायल युवक की पहचान आशीष कुमार भगत के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही बागबेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. घटनास्थल से कुछ साक्ष्य एकत्र किए गए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि गोली चलाने के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है और मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। घायल युवक को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
बागबेड़ा आशीष भगत गोलीकांड मामले में उसके करीबियों ने क्या कहा....
आशीष कुमार भगत के जानने वाले लोगों ने बताया कि घटना को कुछ युवकों ने अंजाम दिया है और भाग गए है. इन लोगों ने बताया कि 2 दिन पहले भी गोली मारने की धमकी इन युवकों ने दी थी।बताया जाता है कि वहां स्थित साइन मंदिर में जुलूस में नाचने को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों के बीच कहा सुनी हो गई थी जिसके जवाब में शुक्रवार को देर रात को गोली मारी गई. इससे पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था. पुरानी दुश्मनी के कारण युवको ने मिलकर आशीष भगत को गोली मारकर घायल कर दिया है जिसका इलाज टाटा मुख्य अस्पताल में चल रहा है।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.