Publish Date: Sun, 05 Oct 2025 08:23 AM (IST)
जमशेदपुर : सिदगोड़ा 10 नम्बर बस्ती पदमा रोड में हृद्यविदारक घटना में ढाई वर्ष के मासूम रौनक वीर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना से पूरा परिवार सदमें आ गया है। जिसने भी सुना किसी को विश्वास नहीं हुआ कि ऐसा भी हो सकता है। बच्चे की मां निकीता कौर बेसुध है व पिता परविन्दर सिंह भी सदमें है. बच्चे के दादा राजेन्द्र सिंह बारीडीह गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान थे. बच्चे के शव को टीनप्लेट अस्पताल के शीत गृह में रखा गया है. आज उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
घटना के सम्बंध में मृतक की मां नकीता ने बताया कि घटना दिन के लगभग 12 बजे की है. हर रोज की तरह आज भी बच्चे को नाश्ता में रोटी खिलायी थी. जिसके बाद वह अपनी बहनों 10 वर्षीया जसकिरत कौर व 8 वर्षीय प्रभकिरत कौर समेत अन्य के साथ खेल रहा था. खेलते खेलते अचानक घर में आकर पलंग में लेट गया. मां घरेलू काम कर रही थी. वह थोडी देर बाद बेटे रौनक को खिलाने के लिये कमरे में पहुंची तो देखा कि वह लेटा हुआ है। उन्होंने सोचा कि वह सो गया है। जब उसे उठाने का प्रयास किया तो वह नहीं उठा। फिर उसे हिलाया डुलाया मगर उसका शरीर शांत पड़ा रहा तो उसे किसी अनहोनी की आशंका हुई।
तत्काल परिवार के सदस्यों को जानकारी दी इसके साथ ही पिता परविन्दर सिंह को भी सूचना दी गयी। वे काम पर गये थे सूचना पाकर वे भी पहुंचे फौरन परिवार के लोग बच्चे को मर्सी अस्पताल ले गये डॉक्टरों ने चेकअप करने के बाद जानकारी दी की बच्चे का देहांत हो गया है. डाक्टरों ने कहा कि बच्चे का हार्ट फेल कर गया है। परन्तु परिवार को डॉक्टरो की बात से तसल्ली नहीं हुई वहां से टीएमएच ले गये जहां पर भी डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बच्चे के पिता आईटी कम्पनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है. जिनकी दो बेटियां हैं. दादा ने बताया कि 5 माह पहले पत्नी का देहांत भी हार्ट अटैक से हो गया था।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.