JAMSHEDPUR : फर्जी आवेदन करने वाले मामले में ग्रामीण एसपी ने किया जांच... पूरा मामला निकला फर्जी...


Publish Date: Fri, 07 Feb 2025 08:43 AM (IST)


 

जमशेदपुर : जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में पिछले कुछ महीनो से फर्जी आवेदन बनाकर फर्जी नाम से कभी आम लोगों को तो कभी यूसीआईएल प्रबंधन को कभी प्रशासनिक विभाग के अधिकारियों को लगातार परेशान करने का मामला प्रकाश में आता रहा है। हाल ही में एक मामला जादूगोड़ा थाना के मुंशी कौशल कुमार से संबंधित एक शिकायत पत्र पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार को दिया गया।



जिसमें मुंशी के द्वारा रिश्वत लेने की बात कही जा रही थी। इस आवेदन में न तो किसी का हस्ताक्षर है न किसी का पता और न ही किसी का मोबाइल नंबर है। जबकि आवेदन पर जुगल सिंह, रवि उरांव, गंभीर सिंह, जगन्नाथ राम, बृष्पती राय का नाम शामिल है। वहीं आवेदन पर जमशेदपुर के ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने जब जांच पड़ताल किया और संबंधित लोगों से पूछताछ की तो पता चला की यह सभी लोग ने किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं की है।


सभी लोग अलग-अलग कार्य क्षेत्र से आते हैं। कुछ लोग यूसीआईएल से सेवानिवृत है। इस संबंध में सभी लोगों ने कहा कि हम लोगों ने एक आवेदन बनाकर जमशेदपुर के एसएसपी किशोर कौशल, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, मुसाबनी डीएसपी संदीप भगत को लिखित दिया है। जिसमें हमारा आधार कार्ड फोन नंबर सब कुछ दिया गया है।


इसमें हम लोगों ने साफ तौर से इनकार किया कि जिन्होंने अभी हमारा नाम का प्रयोग करके हम लोगों को बदनाम करने और इस तरह का घिनौना काम किया है। उन पर कार्रवाई होनी चाहिए और हम लोगों का इस आवेदन से कोई भी ताल्लुक नहीं है। किसी असमाजिक सामाजिक तत्व ने गलत आवेदन देकर हमलोगों का नाम जोड़ दिया है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.