JAMSHEDPUR : महाप्रभु जगरनाथ की रथयात्रा को लेकर, ट्रैफिक रूट में बड़े बदलाव, इन सड़कों पर जाने से बचे, पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Fri, 27 Jun 2025 09:17 AM (IST)


 

शहरवासियों से अपील की गई है कि वे रथ यात्रा के दौरान इन मार्गों पर जाने से बचें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें ताकि यह धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण और सुरक्षित रूप से संपन्न हो सके।



जमशेदपुर : हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री श्री जगन्नाथ महाप्रभु रथ यात्रा 2025 का आयोजन 27 जून (शुक्रवार) को पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ किया जा रहा है। जमशेदपुर शहर में रथ यात्रा के भव्य आयोजन को देखते हुए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिसमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल होंगे। इस भीड़ और आयोजन को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को पूरे शहर में यातायात व्यवस्था में कई बड़े बदलाव किए हैं।

यह रूट आज पूरी तरह रहेगा बंद:

भोल्टास से रिगल गोलचक्कर तक – दोनों ओर के मार्ग रथ यात्रा के दौरान पूर्णतः बंद रहेंगे।

भोल्टास से साकची जाने वाले वाहन को खरखई, मैला टंकी, तुलसी भवन, सोनेट होटल, धधकीडीह, लोयला स्कूल होते हुए जुबली पार्क से होकर डायवर्ट किया गया है।


साकची से जुगसलाई जाने वाले वाहन...

रिगल गोलचक्कर (गोपाल मैदान गोलचक्कर) , तुलसी भवन, मैला टंकी, खरखई होते हुए भोल्टास से जुगसलाई की ओर डायवर्ट किए गए हैं।

गोलमुरी और मानगो से आने वाले वाहन

गोलमुरी से साकची/बिष्टुपुर जाने वाले वाहन जेएनएसी चौक, करीम सिटी कॉलेज गोलचक्कर से होकर बिष्टुपुर की ओर जाएंगे।

मानगो से बिष्टुपुर/जुगसलाई की ओर जाने वाले वाहन मेरीन ड्राइव से डायवर्ट किए गए हैं।

रथ यात्रा के दौरान डिमना चौक की तरफ...

बड़ी हनुमान मंदिर से डिमना चौक की ओर जाने पर साकची से आने वाली गाड़ियाँ मानगो थाना, पारडीह चौक की ओर डायवर्ट होंगी।

डिमना चौक से राजस्थान भवन की ओर रथ यात्रा के समय वाहनों को डिमना चौक पर रोका जाएगा।


सुंदरनगर से आने वाले वाहन.....

सुंदरनगर से साकची/बिष्टुपुर जाने वाली गाड़ियाँ करणडीह चौक, धाधीडीह जेल, पानी टंकी, मजार, केन्द्रीय विद्यालय, चाईबासा बस स्टैंड से होकर जाएंगी।

दोपहिया वाहन मंदिर बगल की गली होते हुए इसी मार्ग से रेलवे स्टेशन तक जा सकेंगे।

नो-एंट्री संशोधन...

27 जून को नो एंट्री का समय दोपहर 2:00 बजे से रात 11:00 बजे तक लागू रहेगा। रथ यात्रा के बाद सामान्य समय सारणी पुनः लागू होगी।

एम्बुलेंस के लिए वैकल्पिक मार्ग....

सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि एम्बुलेंस के निर्बाध संचालन हेतु वैकल्पिक मार्ग तय कर सुनिश्चित करें।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


BEEAKING : आदित्यपुर फूड स्ट्रीट हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल... सभी आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

  23 Oct 2026


बागबेड़ा में ज्वेलरी दुकान की पिछली दीवार तोड़कर पांच लाख की चोरी का दावा.... दो किलो से अधिक चांदी के आभूषण ले उड़े चोर, सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए

  20 Oct 2026


JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर

  03 Oct 2026


निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार

  16 Sep 2026


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.