Publish Date: Fri, 05 Jun 2026 19:45 PM (IST)
जमशेदपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रीय योगी सेना की ओर से शुक्रवार को डिमना रोड स्थित क्षेत्र में सेवा भाव के साथ छबील का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान राहगीरों एवं स्थानीय लोगों के बीच ठंडा मीठा पानी, शरबत तथा चने के हलुए का वितरण किया गया।
भीषण गर्मी के बीच लगाए गए इस सेवा शिविर को लोगों का भरपूर समर्थन मिला। सड़क से गुजर रहे राहगीर कुछ समय के लिए रुककर ठंडे पेयजल, शरबत एवं प्रसाद ग्रहण करते नजर आए। आयोजन स्थल पर दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रही और बड़ी संख्या में लोगों ने इस सेवा कार्य का लाभ उठाया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय योगी सेना झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष नंदकिशोर चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश के उन जननेताओं में शामिल हैं जिन्होंने सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने योगी आदित्यनाथ के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि ऐसे व्यक्तित्व विरले ही देखने को मिलते हैं, जो समाज और राष्ट्र के लिए समर्पित भाव से कार्य करते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. सुदीप मुखर्जी, संतोष कुमार साहू, छोटू सिंह, सरोज साव, मनोज कुमार साव, विवेक कुमार, सागर कुमार, शिव कुमारी देवी, रीमा देवी, ऋषु एवं पंचदेव साव सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.