Publish Date: Fri, 17 Oct 2025 12:39 PM (IST)
जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र में हुई हवाई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मिल्लत नगर में फायरिंग करने वाला आरोपी आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया। उसे पार्वती घाट के पास रेलवे ब्रिज के समीप से गिरफ्तार किया गया।
16 अक्टूबर 2025 की रात करीब 9:15 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार के साथ किसी अप्रिय वारदात की योजना बना रहा है। सूचना मिलते ही जुगसलाई थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।टीम ने गरीब नवाज कॉलोनी के समीप खरकई नदी रेलवे ओवरब्रिज के पास एक संदिग्ध युवक को देखा। पुलिस ने जब उसे रुकने का संकेत दिया, तो वह भागने लगा। हालांकि, पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसकी कमर से एक देसी पिस्टल बरामद की गई।
गिरफ्तार युवक की पहचान मो. अरमान उर्फ राज (आयु 25 वर्ष), पिता शेख लियाकत हुसैन, निवासी महतो पारा रोड, हबीब नगर, थाना जुगसलाई, जिला पूर्वी सिंहभूम के रूप में हुई है।पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी का आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ पहले भी जुगसलाई थाना कांड संख्या 40/23 दर्ज है, जिसमें धारा 341, 323, 307, 34 भा.दं.वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी।
वर्तमान में आरोपी के खिलाफ जुगसलाई थाना कांड संख्या 110/25 (दिनांक 16/10/2025) के तहत धारा 25(1-बी)ए/26 आयुध अधिनियम 1959 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार, आरोपी से पूछताछ जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हथियार कहां से आया और फायरिंग की मंशा क्या थी। जुगसलाई थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को टाला जा सका। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस तत्परता और रात में की गई घेराबंदी की सराहना की है।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.