Publish Date: Wed, 07 Jan 2026 17:20 PM (IST)
जमशेदपुर : जमशेदपुर में इन दिनों अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। चोरी और छिनतई की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मानगो के आजाद नगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर आठ में एक महिला से पर्स और उसके मोबाइल की छिनतई कर ली गई है। इस मामले में पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिस महिला के साथ छिनतई हुई है उसका नाम सबा परवीन है। वह रोड नंबर 13 की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि महिला रोड नंबर आठ के पास स्थित एक चिकन की दुकान में चिकन खरीदने गई थी। वह चिकन बनवा रही थी। तभी एक बाइक उसके करीब आ कर रुकी। बाइक पर दो लोग सवार थे। बाइक स्टार्ट थी और एक युवक जो बाइक चला रहा था, उस पर बैठा हुआ था।
दूसरा युवक जो बाइक पर पीछे बैठा हुआ था, नीचे उतरा और फौरन झपट्टा मार कर महिला का बैग और उसके हाथ में मौजूद स्क्रीन टच मोबाइल छीन लिया। पर्स में साढ़े सात हजार रुपये था। महिला के पति की तबीयत बेहद खराब है। उसका अस्प्ताल में इलाज चल रहा है। बड़ी मुश्किल से उसने साढे सात हजार रुपये इलाज के लिए ही एकत्र किए थे जो अपराधी छीन कर भाग गए।
पर्स और मोबाइल छीनने के बाद युवक फटाक से बाइक पर बैठ गया और बाइक वहां निकल गई। इसी बीच महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर गुल सुन कर जब तक लोग घटना को समझ पाते बाइक सवार युवक घटनास्थल से फरार हो चुके थे। कुछ लोगों ने युवकों का पीछा करने की कोशिश की मगर वह किसी को पकड़ नहीं सके।
इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। छिनतई की इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। टाइगर पुलिस के जवान भी पहुंचे। घटना मंगलवार की देर रात की है। रात होने की वजह से कई दुकानें बंद थीं। इस के चलते घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज रात को नहीं देखे जा सके। पुलिस का कहना है कि वह सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि उसे सीसीटीवी फुटेज मिल गया है। आरोपी की पहचान भी हो गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ कर घटना का खुलासा करते हुए उन्हें जेल भेजा जाएगा।
BEEAKING : आदित्यपुर फूड स्ट्रीट हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल... सभी आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल
23 Oct 2026
बागबेड़ा में ज्वेलरी दुकान की पिछली दीवार तोड़कर पांच लाख की चोरी का दावा.... दो किलो से अधिक चांदी के आभूषण ले उड़े चोर, सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए
20 Oct 2026
JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर
03 Oct 2026
निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार
16 Sep 2026
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.