Publish Date: Thu, 21 Aug 2025 15:06 PM (IST)
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा में बुधवार देर शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई है। चाईबासा कॉलेज के प्रोफेसर रोहन श्रीवास्तव ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। आत्महत्या की असली वजह फिलहाल साफ नहीं हो सकी है. जानकारी के मुताबिक, शाम को रोहन ने पत्नी से चाय बनाने के लिए कहा और खुद कमरे में चला गया। कुछ देर बाद जब दरवाज़ा नहीं खुला तो परिवार ने अंदर जाकर देखा, जहाँ उन्होंने रोहन को फांसी पर लटकता पाया। कमरे के आईने पर उन्होंने पत्नी के नाम से जुड़ा संदेश “सॉरी मोटो” लिखा था। वहीं, उनके पैर के तलवे पर “मनी” शब्द भी लिखा हुआ मिला।
हाल ही में रोहन की शादी हुई थी। अचानक हुई इस घटना से परिवार के सदस्य पूरी तरह टूट गए हैं और किसी भी तरह की बात करने से परहेज़ कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर किन परिस्थितियों ने रोहन को यह कदम उठाने पर मजबूर किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.