Publish Date: Tue, 08 Sep 2026 12:38 PM (IST)
जमशेदपुर : शहर में अपराध और नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए जमशेदपुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन जीरो टॉलरेंस’ के तहत पिछले दो महीनों में व्यापक अभियान चलाया। जुलाई और अगस्त 2026 के दौरान पुलिस ने नशे के कारोबार, अवैध हथियारों की तस्करी और अड्डेबाजी के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में आरोपियों को गिरफ्तार किया।
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई.....
पुलिस की कार्रवाई में नशे से जुड़े 18 कांड दर्ज किए गए, जिनमें 36 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने 133.9 किलोग्राम गांजा और 108.6 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया। पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
अवैध हथियार रखने वालों पर शिकंजा.....
अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने 10 कांडों में 31 लोगों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 10 देशी हथियार और 15 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस का कहना है कि अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
अड्डेबाजी करने वालों की भी हुई जांच......
शहर में संदिग्ध गतिविधियों और अड्डेबाजी पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 2000 से अधिक लोगों की जांच की गई। पुलिस कार्रवाई के तहत 787 लोगों को PR Bond पर रिहा किया गया।
अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस सख्त.....
जमशेदपुर पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य शहर में नशे के कारोबार, अवैध हथियारों के इस्तेमाल और सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली अड्डेबाजी पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.