अड्डेबाजी पर जमशेदपुर पुलिस का बड़ा अभियान, 49 स्थानों पर छापेमारी, 172 लोगों का सत्यापन


Publish Date: Sat, 30 May 2026 15:25 PM (IST)


 

जमशेदपुर : जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शनिवार को पूर्वी सिंहभूम के विभिन्न शहरी थाना क्षेत्रों में अड्डेबाजी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने कुल 49 चिन्हित स्थानों पर छापेमारी एवं सघन जांच अभियान संचालित किया। इस दौरान 172 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया, जबकि यातायात नियमों के उल्लंघन के मामले में तीन वाहनों का चालान काटा गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर अनावश्यक भीड़, अड्डेबाजी एवं संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए यह अभियान चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराध की रोकथाम, असामाजिक तत्वों पर निगरानी तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को और मजबूत करना है।

जमशेदपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के विशेष अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि अथवा आपराधिक घटना की जानकारी तत्काल अपने नजदीकी थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें, ताकि समय रहते त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

पुलिस का संदेश: “सुरक्षित समाज के निर्माण में आम जनता का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। पुलिस और जनता की सहभागिता से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।”

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.