JAMSHEDPUR : अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ेगी पुलिस, खंगाली जाएगी चल-अचल संपत्ति


Publish Date: Fri, 04 Sep 2026 10:46 AM (IST)


 

जमशेदपुर : अपराधियों और संगठित गिरोहों की आर्थिक जड़ पर प्रहार करने के लिए जमशेदपुर पुलिस ने अब बड़ा प्लान तैयार किया है। पुलिस अपराध की दुनिया से जुड़े लोगों की चल और अचल संपत्तियों का पूरा हिसाब खंगालेगी। संपत्ति कहां से आई, किसके नाम है और उसकी खरीद का स्रोत क्या है. जांच के दौरान इन तमाम पहलुओं की पड़ताल की जाएगी. एसएसपी डॉ. एतेशाम वकारिब ने स्पष्ट किया है कि अखिलेश सिंह गिरोह और उसके विरोधी गणेश सिंह गिरोह से जुड़े अपराधियों की संपत्तियों की भी जांच की जाएगी। पुलिस की नजर अपराध से अर्जित धन से बनाई गई जमीन, मकान, वाहन और अन्य संपत्तियों पर रहेगी।

अपराध की कमाई पर पुलिस का सीधा वार.....

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अपराध पर लगाम लगाने के साथ-साथ अपराधियों की आर्थिक ताकत को खत्म करना जरूरी है। इसी रणनीति के तहत गिरोह से जुड़े सदस्यों की संपत्ति और आर्थिक गतिविधियों की जानकारी जुटाई जाएगी. जांच में यदि किसी अपराधी के पास अपराध से अर्जित संपत्ति होने की पुष्टि होती है तो कानून के प्रावधानों के तहत उसके खिलाफ संपत्ति जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का मकसद साफ है—अपराध की कमाई से खड़ी की गई सल्तनत पर सीधा प्रहार।

गिरोहों के नेटवर्क पर शिकंजा कसने की तैयारी.......

पुलिस अब सिर्फ वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि उनके आर्थिक नेटवर्क और संपत्ति के स्रोत तक पहुंचने की तैयारी में है। संपत्ति जांच के जरिए गिरोहों को मिलने वाले आर्थिक सहयोग और अपराध से जुड़े वित्तीय नेटवर्क की भी पड़ताल की जा सकती है. पुलिस के इस कदम से संगठित अपराध से जुड़े लोगों में हड़कंप मचने की उम्मीद है। संदेश साफ है—अपराध करेंगे तो कार्रवाई सिर्फ गिरफ्तारी तक नहीं रुकेगी, अपराध की कमाई पर भी पुलिस का शिकंजा कसेगा।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.