JAMSHEDPUR : पुलिस ने किया आफताब आलम हत्याकांड का खुलासा, मुख्य शूटर समेत तीन गिरफ्तार... SIT की कार्रवाई में देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, मैगजीन और दो बाइक बरामद.... पूर्व में चार आरोपी जा चुके हैं जेल


Publish Date: Sat, 08 Aug 2026 09:44 AM (IST)


 

जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के रेलवे कंटेनर यार्ड के समीप 2 अगस्त की रात हुए चर्चित मो. आफताब आलम हत्याकांड का जमशेदपुर पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (SIT) ने मुख्य शूटर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल, 7.65 एमएम के दो जिंदा कारतूस, एक मैगजीन और दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

आपको बताते चले कि 2 अगस्त की रात मो. आफताब आलम पर जानलेवा हमला किया गया था। गोली लगने के बाद उसे गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए कोलकाता रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच दल का गठन किया गया था।

बंद पड़े प्लांट में छापेमारी.....

पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर SIT ने बर्मामाइंस क्षेत्र के एक बंद पड़े बैचिंग प्लांट में छापेमारी कर शाहबाज उर्फ मो. शाहबाज उर्फ भोंदू और मो. रेहान उर्फ अब्दुल रेहान को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी और आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई देशी पिस्टल, 7.65 एमएम के दो जिंदा कारतूस और एक मैगजीन बरामद की।

इसके अलावा पुलिस ने दो हीरो मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं। इनमें एक का रजिस्ट्रेशन नंबर JH05EA8066 और दूसरी का JH05BJ2902 है. जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने शेख रहीम (40 वर्ष) को चुनाभट्टा क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, मामले में पूर्व में चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। वहीं, दो विधि-विरुद्ध किशोरों को भी निरुद्ध किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी......

- शाहबाज उर्फ मो. शाहबाज उर्फ भोंदू, उम्र करीब 20 वर्ष
- मो. रेहान उर्फ अब्दुल रेहान, उम्र करीब 19 वर्ष
- शेख रहीम, उम्र 40 वर्ष
- दो विधि-विरुद्ध किशोर भी निरुद्ध

कई आपराधिक मामलों में नाम.....

पुलिस के अनुसार, शाहबाज और रेहान का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। दोनों के खिलाफ बर्मामाइंस, परसुडीह और सिदगोड़ा थाना क्षेत्रों में आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास, रंगदारी समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं।

SIT की कार्रवाई में कई पुलिस अधिकारी शामिल.....

हत्याकांड के उद्भेदन में पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) सुमित कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (नगर) संजीव कुमार, बर्मामाइंस थाना प्रभारी कुमार सरयू आनंद, जुगसलाई थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी, बिष्टुपुर थाना प्रभारी निरंजन कुमार सहित बर्मामाइंस थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारियों और सशस्त्र बलों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच अभी जारी है। अनुसंधान के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर अन्य संदिग्धों और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी आगे कार्रवाई की जाएगी।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.