Publish Date: Wed, 23 Sep 2026 18:11 PM (IST)
जमशेदपुर : शहर में अवैध लॉटरी और जुए के कारोबार पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। साकची और सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों कार्रवाइयों में पुलिस ने नकदी, मोबाइल फोन, लॉटरी बोर्ड, डायरी, नोटबुक और जुआ-लॉटरी से जुड़े कागजात बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर लोगों को जल्दी और ज्यादा पैसा कमाने का लालच देकर अवैध लॉटरी व जुआ संचालित करने का आरोप है।
साकची में लॉटरी-जुए के खेल का खुलासा, तीन गिरफ्तार.......
साकची थाना क्षेत्र के बिरसा मुंडा टेंपो स्टैंड और मुर्गी लाइन के आसपास अवैध रूप से लॉटरी और जुआ संचालित किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की और तीन आरोपियों को दबोच लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के होमपाइप कल्याण नगर निवासी 30 वर्षीय नीरज कुमार सिंह, काशीडीह निवासी 28 वर्षीय दिलीप पासवान और होमपाइप निर्मल नगर निवासी 32 वर्षीय अरविंद कुमार सिंह के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपियों के पास से दो लॉटरी बोर्ड, 2,510 रुपये नकद, अलग-अलग नंबरों से लिखी बंसल कंपनी की कॉपी, रियलमी मोबाइल फोन और ऑनलाइन गोवा स्टार एप से संबंधित स्क्रीनशॉट की हार्ड कॉपी बरामद की है।
लोगों को कमाई का लालच, एप के जरिए सट्टे का आरोप.......
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर अवैध लॉटरी और जुआ संचालित करने की बात स्वीकार की है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान कुछ अन्य लोगों की संलिप्तता से जुड़ी जानकारी भी सामने आई है. आरोप है कि लोगों को कम समय में अधिक पैसा कमाने का लालच देकर गोवा स्टार एप के माध्यम से सट्टा लगवाया जाता था। मामले में साकची थाना कांड संख्या 70/2026, दिनांक 23 सितंबर 2026 को बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
सीतारामडेरा के छायानगर में भी जुए के अड्डे पर ......
इधर, सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर में भी पुलिस ने अवैध जुआ संचालन के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस को 22 सितंबर की शाम इलाके में जुआ खिलाए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई. पुलिस की कार्रवाई के दौरान कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले, जबकि बिरसानगर निवासी 32 वर्षीय राहुल कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
मौके से पुलिस ने 1,820 रुपये नकद, एक सैमसंग एंड्रॉयड मोबाइल, पॉकेट डायरी, नोटबुक और जुआ-लॉटरी से संबंधित पेपर चार्ट बरामद किया है. पुलिस के अनुसार, पूछताछ और मौके से मिले तथ्यों के आधार पर लोगों को जल्दी पैसा कमाने का लालच देकर ठगी करने तथा अवैध जुआ संचालित करने के आरोप में सीतारामडेरा थाना कांड संख्या 104/2026 दर्ज किया गया है।
अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस......
दोनों मामलों में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस की पूछताछ में सामने आए तथ्यों और बरामद सामान के आधार पर अवैध लॉटरी-जुआ नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। शहर में अवैध जुआ और लॉटरी के खिलाफ पुलिस की इस कार्रवाई से ऐसे कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर
03 Oct 2026
निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार
16 Sep 2026
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.