JAMSHEDPUR : साकची में पुलिस को बड़ी सफलता, वाहन चेकिंग के दौरान दो चोरी की बाइक बरामद, आरोपी फरार


Publish Date: Sun, 13 Jul 2025 19:15 PM (IST)


 

जमशेदपुर : शहर में अपराध पर लगाम लगाने को लेकर पुलिस लगातार सघन वाहन चेकिंग अभियान चला रही है। इसी क्रम में साकची थाना क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। शनिवार को साकची थाना पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी, तभी दो युवक एक ही बाइक पर सवार होकर तेजी से उस इलाके से गुजरते दिखे। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो युवक बाइक रोककर कागज दिखाने के बहाने बहस करने लगे और मौका मिलते ही बाइक को वहीं छोड़कर भाग निकले।



पुलिस ने जब उक्त बाइक की जांच की तो मामला संदिग्ध लगा। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने तुरंत बाइक के इंजन और चेचिस नंबर का मिलान कराया, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि बाइक चोरी की है। हैरान करने वाली बात यह रही कि बाइक पर जो नंबर प्लेट लगी थी, वह फर्जी थी। जांच में यह भी पता चला कि बाइक का नंबर बदलकर उसे प्रयोग में लाया जा रहा था।


इसके बाद पुलिस ने वहां मौजूद अन्य संदिग्ध वाहनों पर भी निगाह डाली और एक अन्य बाइक को कब्जे में लिया, जो जांच में चोरी की पाई गई। इस प्रकार पुलिस ने एक ही दिन में दो चोरी की बाइक बरामद की हैं। फिलहाल दोनों बाइक को जब्त कर साकची थाना लाया गया है और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है. वहीं, घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस फरार युवकों की पहचान करने में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस कार्रवाई से एक ओर जहां वाहन चोरी गिरोह की पोल खुली है, वहीं आम लोगों में भी पुलिस के प्रति विश्वास और सतर्कता का संदेश गया है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.