JAMSHEDPUR : लूट की योजना बना रहें चार बदमाशों को पुलिस ने हथियार के साथ दबोचा, पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Mon, 13 Oct 2025 18:00 PM (IST)


 

जमशेदपुर : शहर में अपराध पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीतारामडेरा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कल्याण नगर स्थित स्वर्णरेखा नदी के किनारे से पुलिस ने चार युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान किशन गगराई, मंगल गगराई, करण मुंडारी और अभय नामता के रूप में हुई है। ये सभी युवक संगठित रूप से अपराध की योजना बना रहे थे।



सोमवार को मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नदी किनारे कुछ संदिग्ध युवक हथियारों के साथ जुटे हुए हैं। सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस की एक टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके में छापेमारी की। मौके से चारों युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।



पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक पिस्तौल, एक देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूल किया कि वे लूट और छिनतई जैसी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। पुलिस के अनुसार, ये सभी युवक पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे हैं, जिनका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।


सिटी एसपी ने बताया कि शहर में अपराधियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और किसी भी सूरत में।कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को।बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.