JAMSHEDPUR : हथियार और दो गोली के साथ पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार, युवक के परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, सीबीआई जांच की मांग,


Publish Date: Mon, 23 Jun 2025 08:20 AM (IST)


 

जमशेदपुर : टेल्को थाना पुलिस ने रंगदारी, मारपीट एवं फायरिंग के आरोपी प्रदीप कुमार शर्मा उर्फ लादेन को गिरफ्तार किया है. तलाशी के दौरान उसके पास से एक आग्नेयास्त्र, दो गोलियां, एक तेज धारदार हथियार आदि सहित कई सामान बरामद किये हैं।

टेल्को पुलिस की तरफ से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार टेल्को पुलिस के गश्ती दल ने शनिवार की रात संदेह के आधार पर एक युवक को पकड़ा. पूछताछ करने पर उसने अपना नाम प्रदीप कुमार शर्मा उर्फ लादेन बताया जो मनीफिट आदर्शनगर का निवासी है. उस पर शादी में फायरिंग करने के अलावा रंगदारी का मामला विचाराधीन है. विज्ञप्ति के अनुसार शुरुआती पूछताछ में तो वह अपना नाम बदलता रहा, लेकिन पुलिस अघिकारियों के कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने खुद का नाम पता सही-सही बता दिया. टेल्को पुलिस के अनुसार उसके विरुद्ध टेल्को थाना में कई अन्य मामले भी दर्ज हैं. पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

JAMSHEDPUR : टेल्को पुलिस पर लगा गंभीर आरोप, कहा... हिरासत में मारपीट और झूठे केस में फसाया गया, परिवार ने CBI जांच की उठाई माँग.....

जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे पुलिस महकमे पर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने एक युवक को बिना किसी ठोस कारण के उठाया, उसके साथ बर्बरता की गई, और बाद में उस पर अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया। अब इस पूरे मामले में परिवार ने CBI जांच की माँग करते हुए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।

जमशेदपुर के जेम्को के रहने वाले प्रदीप शर्मा को पुलिस ने तीन दिन पहले टेल्को थाना क्षेत्र से हिरासत में लिया था. परिजनों का दावा है कि प्रदीप को गिरफ्तारी की कोई वजह बताए बिना पुलिसकर्मी उठाकर ले गए। इसके बाद उसे बिरसानगर थाना में रखा गया, जहाँ रात भर उससे पूछताछ के नाम पर मारपीट की गई। परिजनों का आरोप है कि हिरासत में न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक तौर पर भी प्रताड़ित किया गया।

वही परिवार के लोगो का कहना है कि “हमें तीन दिन तक सही जानकारी नहीं दी गई कि प्रदीप कहां है। बाद में पता चला कि उसे बिरसानगर थाना में रखा गया था। जब हम मिलने गए तो देखा कि उसके शरीर पर चोट के निशान हैं. इसके बाद पुलिस ने प्रदीप पर दो देसी कट्टा और छह कारतूस रखने का आरोप लगाते हुए उसे जेल भेज दिया।

परिवार ने उठाए कई सवाल.....

क्या गिरफ्तारी कानूनी रूप से की गई?

क्या FIR दर्ज करने से पहले मेडिकल परीक्षण कराया गया ?

क्या हथियार व कारतूस की बरामदगी निष्पक्ष गवाहों के सामने हुई ?

हिरासत के दौरान मारपीट क्यों की गई ?

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.