JAMSHEDPUR : बिष्टुपुर में डकैती की घटना का पुलिस ने किया उद्भेदन... पांच गिरफ्तार... मेड का बेटा निकला मास्टरमाइंड


Publish Date: Tue, 28 Jan 2025 19:42 PM (IST)


 

जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के नार्दर्न टाउन में बागमती रोड पर बदमाशों ने 19 जनवरी की रात कारोबारी रमेश कांवटिया के घर डकैती डाली थी। पुलिस ने डकैती की इस घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मानगो के मुस्तफा खेती इलाके के रहने वाले मेराज खान, चाईबासा के सिंह टेकेरो हातू ऊपर टोला के रहने वाले सावन देवगम, बिष्टुपुर के सी रोड पांच नंबर बंगला के रहने वाले सोनू बाग, सीतारामडेरा के न्यू बाराद्वारी के रहने वाले किशन बाग और सीताराम डेरा न्यू बाराद्वारी के रहने वाले राजा महानंद को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने लूटे गए 25 ग्राम सोने की चेन, घटना में प्रयुक्त चाकू जैसा हथियार और ऑटो बरामद की है।


दो बदमाश की तलाश में चल रही छापामारी......


एसएसपी किशोर कौशल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस घटना को सात बदमाशों ने अंजाम दिया था। इसमें से पांच बदमाश पकड़ लिए गए हैं। दो बदमाशों की तलाश में छापामारी चल रही है। एसएसपी ने बताया कि लूट का सारा माल अभी बरामद नहीं हुआ है। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद सारा माल बरामद हो जाएगा। एसएसपी ने बताया कि सीसीआर डीएसपी मनोज कुमार ठाकुर के नेतृत्व में घटना का खुलासा करने के लिए एक एसआईटी गठित की गई थी। इसी टीम ने सभी को पकड़ा है।


मेड के बेटे ने तैयार किया था डकैती का प्लान......


एसएसपी ने बताया कि घटना का मास्टरमाइंड सोनू बाग था। सोनू बाग ने ही डकैती की इस घटना का प्लान तैयार किया था। सोनू बाग की मां रमेश कंवटिया के घर पर मेड थी। घटना को अंजाम देने से कुछ दिन पहले ही उसने काम छोड़ दिया था। बताते हैं कि सोनू बाग अपनी मां को काम पर छोड़ने जाया करता था। वहीं से उसने रमेश कंवटिया के घर की पूरी जानकारी हासिल की थी। सोनू बाग ने इस घटना में आटो ड्राइवर मेराज को भी शामिल किया। सभी बदमाश मेराज के आटो से ही डकैती डालने पहुंचे थे। सोनू बाग ही रमेश केंवटिया की पत्नी को दबोच कर उससे लॉकर की चाबी मांग रहा था। एसएसपी ने बताया कि मेड ने घटना से कुछ दिन पहले ही रमेश के घर काम करना छोड़ दिया था। उन्होंने बताया कि इस घटना में मेड का कोई हाथ नहीं है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.