JAMSHEDPUR : पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप, युवक ने सड़क पर किया विरोध प्रदर्शन, टेल्को प्लाजा रोड पर कुछ देर बाधित रहा यातायात, जांच का आश्वासन मिलने पर शांत हुआ मामला.... पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Thu, 04 Jun 2026 12:59 PM (IST)


 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए एक युवक सड़क पर उतर आया और विरोध प्रदर्शन किया। युवक के समर्थन में स्थानीय लोग भी जुट गए तथा पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। विरोध के कारण कुछ समय के लिए टेल्को प्लाजा रोड पर यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर टेल्को पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रकाश नगर निवासी संतोष सिंह ने आरोप लगाया कि बुधवार देर रात वह टेल्को प्लाजा क्षेत्र से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान गश्ती कर रही पुलिस टीम ने उसकी बाइक को रोक लिया। पुलिस ने बाइक के पीछे नंबर प्लेट नहीं होने का हवाला देते हुए वाहन जब्त कर थाना भेज दिया। युवक का कहना है कि उसके पास बाइक से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज मौजूद थे, इसके बावजूद वाहन को कब्जे में ले लिया गया।

संतोष सिंह ने आरोप लगाया कि बाद में बाइक छोड़ने के एवज में गश्ती वाहन के चालक द्वारा 10 हजार रुपये की मांग की गई। रुपये नहीं देने पर वाहन छोड़ने में अनावश्यक विलंब किया जा रहा था। इसी से नाराज होकर वह गुरुवार सुबह बाइक के कागजात लेकर टेल्को प्लाजा रोड पहुंचा और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

घटना की जानकारी फैलते ही आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए, जिससे कुछ समय के लिए सड़क पर आवागमन प्रभावित हुआ और स्थिति तनावपूर्ण बन गई। प्रदर्शन के दौरान युवक ने पुलिस कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए।

मामले की सूचना मिलने पर टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने तथा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस के आश्वासन के बाद युवक ने अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया, जिसके बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली को लेकर भी चर्चा का माहौल बना हुआ है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


बागबेड़ा में ज्वेलरी दुकान की पिछली दीवार तोड़कर पांच लाख की चोरी का दावा.... दो किलो से अधिक चांदी के आभूषण ले उड़े चोर, सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए

  20 Oct 2026


JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर

  03 Oct 2026


निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार

  16 Sep 2026


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.