JAMSHEDPUR : वर्दी में नजर आए लोगों ने युवक को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल… पुलिस पर उठे गंभीर सवाल,


Publish Date: Mon, 08 Dec 2025 11:05 AM (IST)


 

जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर रोड नंबर-2 में शनिवार देर रात एक युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश है।

वीडियो में पुलिस की वर्दी जैसे परिधान में दिख रहे युवक एक युवक को लगातार लाठी से पीटते नजर आ रहे हैं। पिटाई के दौरान युवक कई बार गिरता है, दया की गुहार लगाता है, लेकिन वर्दीधारी उसे छोड़ने के बजाय लगातार प्रहार करते रहते हैं।


युवक की सड़क पर की गई बर्बर तरह से पिटाई....


स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर युवक किसी अपराध का आरोपी था, तो उसे नियमानुसार थाने ले जाकर कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए थी। सड़क पर इस तरह की बर्बरता न केवल अमानवीय है, बल्कि कानून व्यवस्था पर भी गहरा सवाल खड़ा करती है।

कई लोगों का दावा है कि युवक निर्दोष था और उसे बेवजह पीटा गया। इसी कारण घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग पुलिस प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं।


कदमा थाना प्रभारी का बयान— “हमारी टीम ने कोई कार्रवाई नहीं की”..... तो फिर वर्दी में दिख रहे लोग कौन?.....

वायरल वीडियो के बीच कदमा थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया है कि उनकी ओर से ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की गई है और न ही किसी युवक को गिरफ्तार किया गया है। अब बड़ा सवाल यह है कि वीडियो में वर्दीधारी आखिर हैं कौन? और उन्होंने युवक को क्यों मारा?


उच्च स्तरीय जांच की मांग तेज.....

लोगों ने एसएसपी पीयूष पांडे से मामले में संज्ञान लेने और उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि घटना में पुलिस की संलिप्तता है या किसी ने वर्दी का दुरुपयोग करते हुए कानून को चुनौती दी है। फिलहाल वायरल वीडियो पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.