JAMSHEDPUR : “जुलूस-ए-मोहम्मदी” को लेकर शांति समिति का हुआ बैठक, आवाम से शांति और सौहार्द की अपील, पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Thu, 04 Sep 2025 11:06 AM (IST)


 

जमशेदपुर : ईद-उल-मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर आगामी 5 सितंबर को साकची में निकलने वाले “जुलूस-ए-मोहम्मदी” की तैयारियों को लेकर आज साकची थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बुधवार को थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार आयोजित इस बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने जुलूस के सुचारु संचालन और शहर में शांति व सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया।



बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने एक स्वर में जुलूस के दौरान शांति और सहयोग की भावना को बनाए रखने की अपील की। जुलूस मानगो गांधी मैदान से सुबह 8:30 बजे शुरू होगा जो 10:30 बजे तक आम बागान मैदान पहुंचेगा। इसके बाद, साकची गोलचक्कर पर यह जुलूस सुबह 11:00 बजे तक पहुंचेगा और दोपहर 12:30 बजे तक धतकीडीह पहुंचकर समाप्त होगा।


शांति समिति के सदस्यों ने जुलूस के मार्ग पर सहयोग का आश्वासन दिया। समिति के सदस्य परमजीत सिंह काले ने कहा कि मानगो गांधी मैदान से आम बागान और वहां से धतकीडीह तक के रास्ते पर समिति के सदस्य मौजूद रहकर प्रशासन और श्रद्धालुओं को सहयोग प्रदान करेंगे।

बैठक में साकची थाना के अधिकारियों के साथ-साथ जुस्को के पदाधिकारी श्राजीव कुमार शर्मा, शांति समिति के तेज प्रताप पांडे, सरदार परमजीत सिंह काले, हसीन अहमद, सोनू राजा खान, मुन्ना खान, राकेश साहू, सुनील कुमार देबुका, डॉ. उधम सिंह, संजीव कुमार बर्मन, शांतनु बोस और उमेश शर्मा जैसे प्रमुख सदस्य शामिल रहे।
परमजीत सिंह काले का मिश्रा ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस पवित्र अवसर पर आपसी भाईचारे और शांति को बनाए रखें।

उन्होंने कहा शांति समिति का उद्देश्य है कि जुलूस शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो। इसके लिए प्रशासन और शांति समिति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। साकची शांति समिति ने शहरवासियों से अनुरोध किया है कि वे जुलूस के दौरान यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी असुविधा से बचने के लिए प्रशासन के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करें।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.