JAMSHEDPUR : बेल्डीह चर्च स्कूल में अभिभावकों का हंगामा, स्कूल प्रबंधन ने रखी अपनी बात


Publish Date: Wed, 30 Apr 2025 15:31 PM (IST)


 

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित बेल्डीह चर्च स्कूल में बुधवार को हंगामा हुआ. यह हंगामा पेरेंट्स टीचर मीटिंग को लेकर अभिभावकों ने किया है. अभिभावक इस बात पर नाराज थे कि उन्हें पेरेंट्स टीचर मीटिंग में बुलाया गया और फिर जब वह अंदर जाने लगे तो गेट बंद कर दिया गया. बताते हैं कि बेल्डीह चर्च स्कूल में बुधवार को पेरेंट्स टीचर मीटिंग होनी थी. सभी अभिभावकों को इसका मैसेज भी दे दिया गया था. स्कूल की वेबसाइट पर भी पेरेंट्स टीचर मीटिंग होने की बात बताई गई थी. पेरेंट्स टीचर मीटिंग दो स्लॉट में होनी थी. पहले स्लॉट सुबह 8:30 बजे शुरू होना था और दूसरा स्लॉट 10:00 बजे शुरू होना था।


अभिभावकों का कहना है कि वह 8: 40 बजे तक स्कूल पहुंच गए थे लेकिन, जब वह अंदर घुसने लगे तो गेट बंद कर लिया गया और कहा गया कि अब 10:00 बजे मीटिंग में आइए. वहीं कुछ अभिभावकों का कहना है कि वह ठीक 8:31 बजे ही स्कूल पहुंचे थे और उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया. ठीक 8: 30 बजे स्कूल का गेट बंद कर दिया गया था. अभिभावकों का कहना है कि जब स्कूल ने समय दिया था तो उन्हें कैंपस में प्रवेश करने देना चाहिए था।


पेरेंट्स अपना काम छोड़कर स्कूल पहुंचे थे. अब वह स्कूल से घर जाते और फिर वापस 10:00 बजे आते तो उनका समय नष्ट होता. एक अभिभावक का कहना था कि वह काफी दूर परसूडीह से आया है. क्या अब वह 10:00 बजे तक यहां इंतजार करे और फिर उसके बाद मीटिंग करके घर जाए. एक अभिभावक का कहना था कि उसे ऑफिस जाना है. मीटिंग करके वह घर जाकर इसकी तैयारी करता. लेकिन, अब उसका समय नष्ट हो चुका है।

हंगामा होते ही स्कूल के अन्य कर्मचारियों ने गेट पर पहुंचकर किसी तरह अभिभावकों को समझाया बुझाया. बेल्डीह स्कूल की वाइस प्रिंसिपल एसए मोहंती का कहना है कि पेरेंट्स मीटिंग के लिए सभी अभिभावकों को जानकारी दी गई थी. 8:30 बजे तक जो पेरेंट्स आ गए उन्हें मीटिंग में अंदर जाने दिया गया. उनके साथ मीटिंग भी हुई, जो अभिभावक पौने नौ बजे स्कूल पहुंचे थे. उन अभिभावकों को अगर मीटिंग में जाने दिया जाता तो वहां अवरोध उत्पन्न हो सकता था. इससे मीटिंग डिस्टर्ब होती. इसीलिए उनसे कहा गया कि वह 10:00 बजे वाली अगली मीटिंग में आएं।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.