Publish Date: Sat, 12 Apr 2025 14:50 PM (IST)
जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जब कोर्ट वारंट पर गिरफ्तार किया गया एक वारंटी पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया। यह घटना उस समय हुई जब पुलिस टीम उसे कोर्ट से जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर थाने ला रही थी। जैसे ही पुलिस वाहन जुगसलाई थाना परिसर में पहुंचा, वारंटी ने चालाकी दिखाते हुए वाहन के पीछे का दरवाज़ा खोला और कूद कर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि वारंटी वाहन के पिछले सीट पर अकेले बैठा था, जिसका उसने फायदा उठाया।
घटना के बाद कुछ देर के लिए पुलिस पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया। लेकिन तत्परता दिखाते हुए एएसआई और एक पुलिस जवान ने राहगीरों की बाइक की मदद से उसका पीछा किया। फरार वारंटी थाना के पीछे बलदेव बस्ती की ओर भागा और एक घर में जाकर छिप गया। पुलिस ने उसे उसी घर से गिरफ्तार कर लिया और बाइक से थाने वापस ले आयी। इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि पुलिस ने उसे कुछ ही समय में दोबारा पकड़ कर राहत की सांस ली, लेकिन थाने के भीतर इस तरह की लापरवाही ने व्यवस्था की गंभीरता पर सवाल उठाए हैं।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.