Publish Date: Wed, 30 Apr 2025 10:02 AM (IST)
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित हरहरगुटू प्रेमकुंज में एक बुजुर्ग महिला से लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पी. नागमनी नामक महिला को अकेला पाकर दो बदमाशों ने फ्रीज की सफाई करने का बहाना बनाकर घर में प्रवेश किया और उन्हें बेहोश कर सोने के कंगन लेकर फरार हो गए। घटना की पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें दोनों बदमाश स्पष्ट नजर आ रहे हैं. पीड़ित महिला पी. नागमनी के पति रेलवे में कार्यरत थे और अब उनका देहांत हो चुका है। उनकी सभी बेटियों की शादी हो चुकी है और बेटा शहर से बाहर काम करता है। वारदात के समय महिला घर पर अकेली थीं।
बताया गया कि बाइक पर सवार होकर दो युवक आए थे। उनमें से एक मेन गेट से सीधे घर में दाखिल हो गया, जबकि दूसरा बाहर बाइक के पास खड़ा होकर निगरानी करता रहा। घर में दाखिल बदमाश ने खुद को फ्रीज सफाईकर्मी बताया और बिना अनुमति के अंदर घुस गया। इसके बाद उसने महिला पर किसी तरह का स्प्रे छिड़क दिया और बेहोशी की हालत में उनके हाथ से दो सोने के कंगन उतारकर मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही बागबेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि इस वारदात को अंजाम देने से पहले पूरी रेकी की गई थी। फिलहाल बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.