Publish Date: Wed, 02 Oct 2024 13:00 PM (IST)
जमशेदपुर : गांधी जयंती के अवसर पर मानगो गांधी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर मंत्री बन्ना गुप्ता, उपायुक्त अनन्य मित्तल, एसएसपी कौशल किशोर, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, एसडीएम शताब्दी मजूमदार ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी सभी ने उनकी जयंती पर नमन किया।
मंत्री बन्ना गुप्ता ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि हम सभी पूज्य बापू की 155वीं जयंती मना रहे हैं. बापू के सत्य, अहिंसा के बताये मार्ग भी हमारे लिए प्रासंगिक है. आजादी के आंदोलन में उनके त्याग, बलिदान हमें प्रेरणा देती है. उनके आदर्श और विचार को समझना होगा. एक ऐसा व्यक्ति जिसने न कभी शस्त्र उठाया, न कभी किसी के प्रति कठोर शब्द बोले लेकिन सत्य, अहिंसा के मार्ग पर चलकर उन्होने अंग्रेजों को खदेड़ने का काम किया।
उपायुक्त ने राष्ट्रपिता को नमन करते हुए कहा कि उनके द्वारा स्थापित आदर्श हमारे लिए प्रेरणापुंज है. जिला प्रशासन स्वच्छता के संबंध में तथा महिलाओं को उनके अधिकारों से जागरूक करने, योजनाओं का लाभ देने, स्वच्छ भारत मिशन को गांव-गांव तक पहुंचाते हुए खुले में शौच मुक्त की दिशा में कृत संकल्पित है।
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.