Publish Date: Fri, 11 Sep 2026 08:21 AM (IST)
जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-1 में गुरुवार की रात पुराने विवाद को लेकर हिंसक झड़प हो गई। मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे मो. कैफ पर आरोपियों ने चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया। सिर पर चापड़ से वार किए जाने के कारण कैफ गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 10 बजे कुछ युवक कैफ के साथी कासिफ के साथ मारपीट कर रहे थे। बताया जाता है कि कैफ बीच-बचाव करने के लिए वहां पहुंचा था। इसी दौरान विवाद अचानक हिंसक हो गया और आरोपियों ने कैफ पर चापड़ से हमला कर दिया। हमले में उसके सिर पर गंभीर चोट आई. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल कैफ को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले गए। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे टीएमएच रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक कैफ विदेश जाने की तैयारी कर रहा था।
पुराने विवाद को लेकर हमला करने का आरोप.....
परिजनों का आरोप है कि कैफ का हमलावरों के साथ पहले से विवाद चल रहा था और इसी रंजिश में उस पर हमला किया गया। हालांकि, हमले की वास्तविक वजह और घटनाक्रम की पूरी तस्वीर पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
पुलिस जुटी जांच में, आरोपियों की तलाश तेज.....
घटना की सूचना मिलने के बाद कदमा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास की जानकारी जुटाने के साथ ही हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में लगी है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. पुराने विवाद से शुरू हुआ विवाद चापड़बाजी तक पहुंचने के बाद इलाके में भी सनसनी फैल गई है। अब पुलिस के सामने हमलावरों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की चुनौती है।
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.