JAMSHEDPUR : शादी के 10 साल बाद भी नहीं हुई संतान, 3 वर्षीय बच्ची का कर लिया अपहरण, 14 दिन बाद सकुशल बरामद


Publish Date: Wed, 10 Jun 2026 17:46 PM (IST)


 

जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची को पुलिस ने 14 दिनों के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है। मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी ललित कुमार मीणा ने बताया कि बच्ची का अपहरण एक निसंतान दंपत्ति ने किया था। शादी के करीब 10 वर्ष बाद भी संतान नहीं होने के कारण दोनों ने बच्ची को अपना बनाने की नीयत से उसका अपहरण कर लिया था।

पुलिस के अनुसार, 26 मई को उलीडीह थाना क्षेत्र के हयातनगर निवासी मो. इम्तियाज अपनी पत्नी और तीन वर्षीय पुत्री आफरीन के साथ बकरीद की खरीदारी करने साकची बाजार आए थे। इसी दौरान बच्ची अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने साकची थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

जांच के दौरान पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों में लगे करीब 50 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में एक दंपत्ति बच्ची को अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दिया। पहचान होने के बाद पुलिस कपाली थाना क्षेत्र स्थित आरोपियों के किराये के मकान पहुंची, लेकिन वहां ताला बंद मिला। इसके बाद पुलिस ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के झालदा थाना क्षेत्र स्थित पुष्टि गांव में छापेमारी कर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी अब्दुल जसीम उर्फ लखन और उसकी पत्नी अफसाना बेगम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि संतान नहीं होने के कारण उन्होंने बच्ची का अपहरण किया था। साकची बाजार में बच्ची को अकेले घूमते देखकर वे उसे अपने साथ ले गए और पश्चिम बंगाल पहुंचकर उसका पालन-पोषण करने लगे।

इस संवेदनशील मामले को सुलझाने के लिए एसएसपी पीयूष पांडेय के निर्देश पर विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। टीम की लगातार निगरानी और तकनीकी जांच के आधार पर बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बच्ची को उसके माता-पिता को सौंप दिया है. बच्ची की सकुशल बरामदगी पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया है। वहीं स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की तत्परता और पेशेवर जांच की सराहना की है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.