Publish Date: Sat, 23 May 2026 09:56 AM (IST)
जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित गोलछा मार्केट के समीप यूनिक कलेक्शन रेडीमेड कपड़ा दुकान में हुई फायरिंग मामले में जांच के दौरान नया मोड़ सामने आया है। मामले में नाम सामने आने के बाद टेल्को थाना क्षेत्र के मनिफिट निवासी सागर उपाध्याय ने शनिवार को जुगसलाई थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।
सूत्रों के अनुसार सागर उपाध्याय घटना के बाद से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व पुलिस पूछताछ के लिए उसके पिता राम भोज उपाध्याय को थाना लेकर गई थी। इसी दबाव के बीच सागर ने थाना पहुंचकर सरेंडर कर दिया। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि करने से फिलहाल इनकार किया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज तथा प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे बढ़ाई जा रही है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
गौरतलब है कि शुक्रवार शाम करीब चार बजे जुगसलाई स्टेशन रोड स्थित नगर परिषद कार्यालय के समीप यूनिक कलेक्शन नामक कपड़ा दुकान में अपराधियों ने घुसकर फायरिंग कर दी थी। घटना में दुकान संचालक बिनेश कुमार बेरिया उर्फ दिनेश कुमार केडिया बाल-बाल बच गए थे। गोली उनके सिर और कान के ऊपर से गुजर गई थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी ललित मीणा, पुलिस उपाधीक्षक (विधि व्यवस्था) तौक़ीर आलम तथा जुगसलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया था। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग रंगदारी, आपसी रंजिश अथवा किसी अन्य विवाद के कारण की गई थी। मामले को लेकर पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.