Publish Date: Mon, 10 Aug 2026 17:34 PM (IST)
जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सीएच एरिया आर्मी कैंप के पास रविवार देर रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पुलिस पेट्रोलिंग वाहन की मदद से तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। वहीं, युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
देर रात करीब एक बजे हुआ हादसा......
जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात करीब एक बजे बिरसानगर निवासी केल्विन लकड़ा और 26 वर्षीय एंजेल गुड़िया बाइक से घूमने निकले थे। बताया जा रहा है कि सीएच एरिया आर्मी कैंप के पास बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। इसी दौरान चालक ने बाइक पर नियंत्रण खो दिया और बाइक सीधे डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक से सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
पेट्रोलिंग टीम ने पहुंचाया टीएमएच......
घटना के समय वहां से गुजर रहे पुलिस के पेट्रोलिंग वाहन की नजर घायल युवक-युवती पर पड़ी। पुलिसकर्मियों ने तत्काल दोनों को उठाकर इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया. अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने एंजेल गुड़िया को मृत घोषित कर दिया। वहीं, केल्विन लकड़ा का इलाज जारी है। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
मानगो के ब्यूटी पार्लर में काम करती थी एंजेल.....
मृतका एंजेल गुड़िया मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली थी। वह जमशेदपुर में रहकर मानगो स्थित एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। हादसे की जानकारी पुलिस ने उसके परिजनों को दे दी है। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में मातम का माहौल है।
पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी.....
बिष्टुपुर थाना पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार और बाइक पर नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि दुर्घटना के पीछे कोई अन्य कारण तो नहीं था. पुलिस ने घटनास्थल की परिस्थितियों और दुर्घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर
03 Oct 2026
निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार
16 Sep 2026
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.