JAMSHEDPUR : उपायुक्त से मिले विधायक सरयू राय, उपायुक्त को अवैध कारोबार का सौंपा लंबा चौड़ा लिस्ट, कहा बिना थाना के मिलीभगत का ये संभव नहीं, उपायुक्त ने करवाई का दिलाया भरोसा.... पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Wed, 13 Aug 2025 09:00 AM (IST)


 

जमशेदपुर : उपायुक्त से मिलकर विधायक सरयू राय ने अवैध कारोबार के खिलाफ उपायुक्त को सूची सौंपा है. कदमा और सोनारी क्षेत्रों में कई स्थानों पर चल रहे अवैध लॉटरी, मटका, सट्टा और जुआ था अवैध लोहा टाल के संचालन की सूची उपायुक्त को सौंपते हुए विधायक सरयू राय ने कहा कि इस पर हर हालत में रोक लगाए. विधायक ने यह भी कहा कि एनजीटी द्वारा नदी से बालू निकालने पर स्पष्ट रोक के बावजूद कदमा में खरकई नदी से रोज बालू की अवैध निकासी हो रही है और कम से कम आधा दर्जन 407 गाड़ियां इसे अहले सुबह वहां से बाहर भेजी जा रही है. उन्होंने कहा कि कदमा थाना की जानकारी के बिना ऐसा संभव नहीं है।


इस पर शीघ्र रोक लगनी चाहिए ओर दोषी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने यह भी बताया कि कदमा और सोनारी क्षेत्र के कई सामुदायिक भवनों पर निहित स्वार्थी तत्वों ने अवैध कब्जा कर रखा है और वहां से अपने व्यवसाय का संचालन कर रहे हैं. इस तरह के भवनों की सूची भी उन्होंने उपायुक्त को सौंपा है. साथ ही कदमा सोनारी में चल रहे लॉटरी, मटका, लोहा टाल की अवैध गतिविधियां वाले स्थलों की सूची भी उन्होंने उपायुक्त को दिया है. बताया गया है कि कदमा, शास्त्रीनगर, ब्लॉक नं. 1, मस्जिद के सामने अवैध मटका का संचालन, कदमा, रामजनमनगर, में ब्रिज के बगल में शौचालय के पास अवैध मटका का संचालन, कदमा, बीणापाणि नर्सिंग होम के सामने अवैध मटका का संचालन है, सोनारी के कागलनगर, टेम्पु स्टैंड के पास अवैध मटका का संचालन, सोनारी राम मंदिर पार्क के बगल में अवैध मटका का संचालन, कदमा, बाल्डबीन स्कूल के नीचे में अवैध स्क्रैप टाल का संचालन, कदमा अनिल सुर पथ लास्ट में मैरिन ड्राइव में सामुदायिक शौचायल के बगल में अवैध लोहा कटिंग टाल का संचालन, कदमा, ग्रीन पार्क लास्ट में सरकारी शौचालय के पास अवैध लोहा टाल का संचालन, कदमा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाल्डबीन स्कूल के नीचे नानकी बाबा मंदिर के पास, प्रतिमानगर, बागे बस्ती, फार्म एरिया में स्थित हरिजन बस्ती में अवैध शराब का करोबार किया जा रहा है, सोनारी क्षेत्र के अंतर्गत बाल्डबीन स्कूल के नीचे नानकी बाबा मंदिर के पास, प्रतिमानगर, बागे बस्ती, फार्म एरिया में।स्थित हरिजन बस्ती में अवैध शराब का।करोबार किया जा रहा है, सोनारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एमबी ज्वेर्ल्स के समीप और।एयरपोर्ट के पास अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है. उपायुक्त ने श्री राय को।इस पर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया और इसमें पुलिस की मिलीभगत की जांच कराने का आदेश भी दिया।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.