JAMSHEDPUR : जमशेदपुर की नाबालिग से पुरी में दुष्कर्म, अब वीडियो वायरल करने की दे रहा धमकी.... पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Sat, 09 May 2026 13:27 PM (IST)


 

जमशेदपुर : जमशेदपुर में रहने वाली एक नाबालिग किशोरी (13) से पूरी में दुष्कर्म हुआ है. आरोपी ने नाबालिग का अश्लील वीडियो भी बना लिया है. अब आरोपी नाबालिग का वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है. वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी नाबालिग से पैसे ऐंठना चाह रहा है. कुछ रुपए और गहनें आरोपी ने किशोरी से ले भी लिए है. इसके बाद भी आरोपी नहीं रुका तो मामला थाना तक पहुंचा. पीड़िता जुगसलाई थाना क्षेत्र की रहने वाली है. पीड़िता के पिता के बयान पर जुगसलाई थाना में 65(1) 316(2) 318(4) /352/351(2) 3(5) BNS एवं 4 लैगिंक अपराधो से बालकों का संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है. आरोपी फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।


बहला फुसला कर ले गया पुरी....

थाना में किए गए शिकायत में कहा गया है कि आरोपी नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने साथ पुरी ले गया. वहां दोनों एक होटल में रुके. फिर आरोपी ने होटल में नाबालिग के साथ गलत किया. इसका वीडियो भी आरोपी द्वारा बना किया गया. जमशेदपुर वापस लौटने के बाद आरोपी नाबालिग को ब्लैकमेल करने लगा. डर से कुछ पैसे और गहनें आरोपी को पीड़िता ने दिए. इसके बाद भी आरोपी नहीं रुका तो नाबालिग से पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी. पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी के परिवार ने भी इसमें आरोपी का साथ दिया. आरोपी के अलावा उसके परिवार के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।


जांच में जुटी POLICE.....

केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू के दी है. आरोपी जुगसलाई थाना क्षेत्र के गौरी शंकर रोड का रहने वाला है. यहां आरोपी और उसका परिवार एक किराए के मकान में रहता है. जुगसलाई पुलिस के अनुसार नाबालिग के साथ पुरी में गलत हुआ है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.