Publish Date: Sun, 26 Apr 2026 10:48 AM (IST)
जमशेदपुर : आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित नूर कॉलोनी में देर रात एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। कहासुनी से शुरू हुआ मामला देखते ही देखते खूनी झड़प में बदल गया, जिसमें चाकूबाजी की घटना सामने आई है। इस घटना में चार लोग घायल हो गए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ लोगों के बीच पहले आपसी कहासुनी हुई थी, जो धीरे-धीरे बढ़ते हुए विवाद में बदल गई। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार और भुजाली से हमला कर दिया। हमले में शेख खान, समीर खान, मोहम्मद शोएब और पप्पू घायल हो गए। वहीं, बीच-बचाव करने पहुंचे एक अधेड़ व्यक्ति को भी हमलावरों ने निशाना बनाया और उस पर भी चाकू से हमला कर दिया।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। सूचना मिलते ही गश्ती पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। सभी घायलों को तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां तीन लोगों का इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, दो घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य की हालत स्थिर बताई जा रही है।
हमलावरों ने घटना के दौरान मौके पर खड़ी एक बुलेट बाइक में भी आग लगा दी। हालांकि, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित कर दिया।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जा सके।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.