JAMSHEDPUR-MEDIA-CUP-2025 : मीडिया के चौथे संस्करण का हुआ शानदार आगाज.... पहले मैच में हुडको तो दूसरे में दलमा ने चखा जीत का स्वाद....


Publish Date: Tue, 18 Feb 2025 07:32 AM (IST)


 

जमशेदपुर : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के तत्वावधान में सोमवार को कीनन स्टेडियम में मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत रुई. इस टूर्नामेंट का पहला मैच हुडको एकादश और दलमा एकादश के बीच खेला गया. इस मैच में हुडको एकादश ने सुवर्णरेखा एकादश को दस विकेट से हराकर शानदार जीत हासिल की।


सुवर्णरेखा एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में चार विकेट पर 137 रनों का स्कोर खड़ा किया. रणधीर ने 28 गेंदों पर 38 रन, आनंद कुमार ने 28 गेंदो पर 28 रन जोड़े. शुभदर्शी को दो सफलता मिली. लक्ष्य का पीछा करते हुए हुडको एकादश ने बिना कोई विकेट खोए 11 ओवर में 138 रन बनाकर मैच जीत लिया. शुभदर्शी ने 31 गेंदो पर 62 रन और आशुतोष ने 33 गेंदो पर 61 रन बनाए. शुभदर्शी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।


दूसरे मैच में दलमा एकादश ने खरकई एकादश को 19 रनों से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए दलमा एकादश ने प्रसेनजीत के 33 गेंदो पर 51 रन बनाएं और मधुसूदन के 14 गेंदों पर ताबडतोड़ 31 रनों की पारी खेली. इसकी बदौलत दलमा ने 15 ओवर में पांच विकेट पर 146 रनों का स्कोर खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करते हुए खरकई एकादश की टीम 15 ओवर में छह विकेट पर 127 रन ही बना सकी. खरकई एकादश की ओर से मो. वसीम ने 33 गेंदो पर 53 रन और कप्तान मो अकबर ने 24 गेंदो पर 23 रन जोड़े।


इससे पहले उद्घाटन समारोह में उपायुक्त अनन्य मित्तल, एसएसपी किशोर कौशल, टाटा स्टील यूएसआईएल के एमडी रितुराज सिन्हा, कारपोरेट कम्युनिकेशन के चीफ सर्वेश कुमार और हेड राजेश राजन, समाजसेवी शेखर डे के अलावा इंटरनेशनल क्रिकेटर सौरभ तिवारी भी मौजूद थे. इस बीच ओडिशा पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, विधायक संजीव सरदार, मंगल कालिंदी समेत कई जाने-माने लोग पहुंचे. सबों ने आयोजन की जमकर सराहना की।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.