JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में महावीर झंडा जुलूस में दो पक्षों में भिड़ंत ... पुलिस के साथ भी धक्का-मुक्की....


Publish Date: Tue, 08 Apr 2025 10:22 AM (IST)


 

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एलबीएसएम कॉलेज रोड महावीरी झंडा विसर्जन जुलूस उस वक्त रण क्षेत्र में तब्दील हो गया। जब जुलूस निकालने के पहले ही दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसके बाद गाली गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। इस घटना में दोनों पक्षों की ओर से कुल दो युवक घायल बताए जा रहे हैं। इधर-उधर घटना के बाद जितेंद्र यादव अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गया गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग करने लगे।



घटना की खबर मिलते ही बागबेड़ा और परसुडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।इस दौरान पुलिस के स्पेशल ब्रांच के एसआई अमित शर्मा वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहे थे, तभी जितेंद्र यादव के साथ मौजूद कुछ युवकों ने उनका मोबाइल छीनने की कोशिश की और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस पर आरोप लग रहा है कि पहले पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया लेकिन स्थानीय लोगों ने पुलिस को हस्तक्षेप करने के लिए कहा, जिसके बाद बल प्रयोग कर भीड़ को हटाया गया। इस बीच पत्रकारों के साथ भी बदसलूकी और धक्का-मुक्की की खबर है।



स्थिति को काबू में लाने के लिए परसुडीह थाना प्रभारी फैज़ अहमद अतिरिक्त पुलिस बल के साथ पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। हंगामे के दौरान पुलिस एक युवक को पकड़कर ले जा रही थी, लेकिन जितेंद्र यादव और उनके साथियों ने उसे जबरन छुड़ाकर अपने साथ ले गए। करीब एक से डेढ़ घंटे तक अफरातफरी का माहौल और तनाव बना रहा। फिलहाल भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए जाने की खबर है।



डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर तौकीर आलम ने मौके पर पहुंचकर जितेंद्र यादव को लिखित आवेदन देने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन वे और उनके समर्थक नहीं माने। पुलिस ने घटना को पूर्व के विवाद का परिणाम बताया है और कहा है कि लिखित शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच और कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य है, लेकिन पुलिस चौकसी बनाए हुए है ताकि किसी भी तरह की पुनः स्थिति ना उत्पन्न हो।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.