JAMSHEDPUR : बिष्टुपुर में देर शाम चाकूबाजी, 16 वर्षीय छात्र गंभीर रूप से घायल, जांच में जुटी पुलिस


Publish Date: Sun, 21 Sep 2025 11:14 AM (IST)


 

जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना अंतर्गत जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पास शनिवार देर शाम चाकूबाजी की घटना हुई. इस हमले में कदमा शास्त्रीनगर निवासी 16 वर्षीय छात्र अर्श कुमार तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गया. हमले में अर्श के बाएं कंधे पर गहरा जख्म आया, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल अर्श को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि उसकी स्थिति खतरे से बाहर है. अर्श जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आर्चरी की प्रैक्टिस करता है।


जानकारी के अनुसार हमलावर अर्श के साथी ही हैं. कुछ दिनों पहले आरोपियों ने अर्श की बहन से छेड़खानी की थी. इस पर अर्श ने दोनों युवकों को समझाया था. इसी का बदला लेने के लिए शनिवार को मौके पर पहुंचे और अर्श पर हमला कर दिया. मामले को लेकर बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है. वे लोग गोलमुरी के रहने वाले हैं. घटना के बाद सभी मौके से फरार हो गए थे. फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.