Publish Date: Thu, 17 Oct 2024 09:47 AM (IST)
जमशेदपुर : सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के कार्यकारिणी सदस्य (एग्जक्यूटिव मेंबर) आकाश मोदी की कार से उच्चकों ने लैपटॉप, 25 हजार नकद व कागजात की चोरी कर ली. घटना बुधवार को अपराह्न लगभग छह बजे के आस-पास हुई. कार चैंबर भवन के सामने टीके कॉम्प्लेक्स के पास हुई. घटना के समय आकाश मोदी सिंहभूम चैंबर के अध्यक्ष विजय आनंद मुनका समेत अन्य पदाधिकारियों के साथ जुगसलाई स्थित चैंबर के पदाधिकारी लिप्पू शर्मा के घर गए थे।
लिप्पू शर्मा के पिता वंशीधर शर्मा का कुछ दिन पहले ही निधन हो गया था.इस उपलक्ष्य में उनके घर पर बैठक रखी गई थी, जिसमें सभी शामिल हुए. जुगसलाई से लौटने के बाद आकाश मोदी जब अपनी कार के समीप गए तो देखा कि कार की बांयी ओर की आगे के दरवाजे के सामने का कांच टूटा हुआ है. समीप जाकर देखा तो कार की सीट पर रखा बैग गायब था. बैग में लैपटॉप के अलावे 25 हजार रुपये नकद व जरूरी कागजात थे. इस घटना के बाद उन्होंने बिष्टुपुर पुलिस को फोन करके सूचित किया. बाद में लिखित शिकायत की. शिकायत के बाद पुलिस वहां पहुंची तथा छानबीन शुरू की. पुलिस अगल-बगल लगे सीटीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.