Publish Date: Fri, 20 Feb 2026 22:54 PM (IST)
जमशेदपुर। मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। इसी कड़ी में मेयर पद की प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव ने बासु विहार से अपनी पदयात्रा की शुरुआत की। पदयात्रा कुंवर सिंह रोड, काली मंदिर गली, पंडित लाइन, शर्मा लाइन, कालिकानगर बस्ती, खानखा रोड बस्ती, आदर्श नगर, दाईगुट्टू शिव मंदिर लाइन, कारमु चौक, सारर्दुल फैक्टरी रोड, झंडा सिंह स्कूल रोड, दीपासाई बस्ती, सुंदर गार्डन सोसाइटी, बालेश्वर पथ, संजय पथ, पारसनगर और शांतिनगर सहित विभिन्न मोहल्लों से होकर गुजरी।
इस दौरान कुमकुम श्रीवास्तव ने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा जल, सड़क, सफाई और प्रकाश व्यवस्था जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया।
प्रत्याशी ने कहा कि जनता का आशीर्वाद और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने मतदाताओं से आगामी चुनाव में छड़ी छाप, क्रम संख्या 2 पर मुहर लगाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
पदयात्रा के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, समर्थक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कई स्थानों पर लोगों ने उनका स्वागत कर समर्थन का भरोसा जताया, जिससे चुनावी माहौल और गर्म हो गया है।
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.