Publish Date: Mon, 30 Jun 2025 09:43 AM (IST)
जमशेदपुर : कोल्हान के तीनों जिलों समेत झारखंड में भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. इसे लेकर पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन ने खरकई और स्वर्णरेखा नदियों के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी और ओडिशा के बांध से पानी छोड़े जाने की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया है. पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने खरकई और स्वर्णरेखा नदी के तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की है. उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारियों, नगर निकायों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों और अंचल अधिकारियों को सतर्क रहने तथा आम जनता से समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए हैं. सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने, नदी किनारे बाढ़ संभावित इलाकों की पहचान करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने अधिकारियों से संवेदनशील क्षेत्रों, विशेष रूप से नदियों और चांडिल बांध के करीब जलमग्न क्षेत्रों की पहचान करने और सार्वजनिक उद्घोष प्रणालियों के माध्यम से लोगों को सचेत करने का निर्देश दिया. उन्होंने सिविल सर्जन को सभी स्वास्थ्य केंद्रों को सतर्क रखने, मोबाइल चिकित्सा इकाइयों और एंबुलेंस की तैनाती सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं. मौसम विभाग ने 30 जून को खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है, जबकि एक जुलाई को गुमला, गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार और लोहरदगा जिलों के लिए चेतावनी दी गई है. इस चेतावनी के मद्देनजर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आपदा प्रबंधन विभाग और सभी जिला प्रशासन को सतर्क रहने और जरूरतमंदों को हर स्थिति में सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘राज्य के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. आपदा प्रबंधन विभाग और सभी जिला प्रशासन मौसम विभाग एवं अन्य एजेंसियों के साथ सतत समन्वय बनाकर रखें, सतर्क रहें और हर स्थिति में जनता को सहायता पहुंचाने का कार्य करें.’
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.